ग्रुप वेबसाइट्स

आपका स्वागत है

विश्वास पर आधारित व्यवसाय

  • NJ GROUP
    1994
    से विश्वसनीय
  • NJ GROUP
    2291
    कर्मचारी

नई ऊँचाइयाँ छूने के लिए, नींव का मज़बूत होना ज़रूरी है।

पिछले 30 सालों की अवधि में, NJ ग्रुप ने नई संभावनाओं, विकास और बदलाव के रास्ते से सफर करते हुए - फाइनेंशियल सर्विसेज़ उद्योग में सम्मान से भरा अपना एक अलग ही स्थान बनाया है। यह संस्था आज भी लोगों को उत्कृष्ट सेवाएँ प्रदान करने के प्रति प्रतिबद्ध है और इसी प्रतिबद्धता की बुनियाद पर टिकी हुई है।


एक विरासत
एक दृष्टि

NJ ग्रुप की नींव गुजरात (भारत) के सूरत शहर में रखी गई, पर वर्तमान में इसकी उपस्थिति भारत भर में है। आज के समय में NJ ग्रुप की गिनती भारतीय फाइनेंशियल सर्विसेज़ उद्योग के टॉप प्लेयर्स में होती है। इस सफर की शुरुआत, 1994 में फाइनेंशियल सर्विसेज़ उद्योग में निवेशकों की ज़रूरतों को पूरा करने के लिए एक फ्लैगशिप कंपनी NJ इंडिया इन्वेस्ट प्राइवेट लिमिटेड की स्थापना के साथ हुई। विभिन्न B2C सर्विसेज़ में नई पहलों के रास्ते यह सफर आगे बढ़ता गया और साल 2003 में NJ वेल्थ - फाइनेंशियल प्रोडक्ट्स डिस्ट्रीब्यूटर्स नेटवर्क की स्थापना की गई। आज NJ वेल्थ 2,21,784 करोड़ से अधिक AUM (एसेट अंडर मैनेजमेंट) के साथ भारत में फाइनेंशियल प्रोडक्ट्स डिस्ट्रीब्यूटर्स के सबसे बड़े नेटवर्क्स में से एक है।
बीते वर्षों में, NJ ग्रुप ने अन्य बिज़नेसों में भी प्रवेश किया है और आज फाइनेंशियल प्रोडक्ट्स डिस्ट्रीब्यूशन से लेकर एसेट मैनेजमेंट, इंश्योरेंस ब्रोकिंग, एनबीएफसी (NBFC), ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट, टेक्नोलॉजी, एफएमसीजी (FMCG) जैसे बिज़नेसों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। फाइनेंशियल सर्विसेज़ में हमारे समृद्ध अनुभव के साथ-साथ कामों को सही तरीके से कार्यान्वयित करने की हमारी अद्भुत क्षमताओं, मज़बूत प्रक्रियाओं एवं सिस्टम ओरिएंटेशन ने हमें अपने बिज़नेसों के माध्यम से नई ऊँचाइयाँ प्राप्त करने में सक्षम बनाया।
दृष्टि
हमारा लक्ष्य उन बिज़नेसों का लीडर बनना है, जो कस्टमर सेटिस्फेक्शन, उत्कृष्टता के प्रति प्रतिबद्धता और सभी स्टेकहोल्डर्स के लिए निरंतर वैल्यू क्रिएशन करने की दृढ़ता से प्रेरित रहते हैं।
उद्देश्य
  • जिम्मेवार बिज़नेस प्रयासों के माध्यम से फाइनेंशियल लिटरेसी, इन्क्लूज़न (अधिक से अधिक लोगों के जुड़ाव) और सशक्तिकरण।
  • मूल समस्याओं को जड़ से सुलझाने और उसके प्रभाव को लंबे समय तक कायम रखने के लिए इनोवेटिव सॉल्यूशंस प्रदान करना।
  • लोगों में निवेश करके एक सहयोग की संस्कृति का निर्माण करना, ताकि वे विकास के पथ पर हमेशा आगे बढ़ सकें।
  • समाज को समृद्ध बनाने और सकारात्मक सामाजिक प्रभाव की दिशा में काम करने में सहायता करना।

ग्रुप की फिलोसॉफी

हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण है, हमेशा वही करना जो 'सही' है।
अक्सर सफलता और असफलता के बीच का अंतर ज्ञान और विशेषज्ञता से तय नहीं होता,
किंतु यह इनके सही उपयोग और निरंतरता से तय होता है।
जब बात ग्राहकों के लिए वैल्यू क्रिएशन की आती है, तो यह हमारे लिए एक ऐसी चीज़ है,
जिसके लिए हम पूरी क्षमता और दृढ़ता से प्रयास करते हैं। हम अपने ग्राहकों की अपेक्षाओं पर खरे
उतरने के लिए निरंतर, लॉन्ग टर्म सुधार और वैल्यू-एडिशन प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
पहल और व्यवसाय